भाजपा कार्यालयों के लिए कहां से आया धन : अंजना
जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंजना धीमान ने भाजपा नेतृत्व से पूछा कि ि
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंजना धीमान ने भाजपा नेतृत्व से पूछा कि हिमाचल के छह जिलों में पार्टी कार्यालयों के लिए धन कहां से आ रहा है। इसकी जानकारी जनता को दें।
उन्होंने कहा भाजपा के पास छह साल में कौन सा कुबेर का खजाना हाथ लगा है, जो इतनी धनवान पार्टी बन गई है। कंडक्टर भर्ती का पेपर लीक होने के मामले में सरकार की व्यवस्था जिम्मेदार है। पहले पटवारी फिर पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली हो चुकी है। प्रदेश सरकार एक हजार करोड़ ऋण लेने जा रही है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश में पार्टी के छह आलीशान कार्यालय खोल रहे हैं। आरोप लगाया सरकार ने कोरोना काल में लोगों को कोई राहत नहीं दी। टैक्स लगाकर सरकार अपना खजाना भरने में लगी है। अच्छा होता भाजपा कोरोना योद्धाओं प्रोत्साहन देती।