राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में दमखम दिखाएंगे बिलासुपर के खिलाड़ी
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : हिमाचल प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय किक बॉ¨क्सग प्रतियोगिता का आयोजन किया
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : हिमाचल प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय किक बॉ¨क्सग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों से करीब 1500 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश के करीब 350 खिलाड़ी इसमें विरोधियों से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। हिमाचल प्रदेश किक बॉ¨क्सग संघ 10 से 13 जून तक सोलन के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। संघ के सहसचिव एवं जिला महासचिव मनोज पटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेश के 350 में 100 खिलाड़ी बिलासपुर जिला से शामिल हैं। इन दिनों प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रतिभागी व्यास अकादमी में खूब मेहनत कर पसीना बहा रहे हैं। प्रतियोगिता में टीम के साथ कोच विजय ¨सह व शिवानी शर्मा, टीम मैनेजर राकेश कुमार, मनीषा शर्मा, अंकुश चंदेल, नेशनल रेफरी मनोज पटियाल व उपेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं।