उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अध्यापक विजय सम्मानित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में स्कूल प्रबंधन समिति ने प
संवाद सहयोगी, कंदरौर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में स्कूल प्रबंधन समिति ने प्रवक्ता विजय पाल ¨सह को उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अमरनाथ बंगा ने कहा कि समाज के निर्माण में अध्यापक की अहम भूमिका होती है। ये समाज उन्हीं बच्चों से बनता है जिनकी प्राथमिक शिक्षा का जिम्मा एक अध्यापक पर होता है। ये अध्यापक ही है जो उसे समाज में एक अच्छा नागरिक बनाने के साथ उसका सर्वोत्तम विकास भी करता है। विजयपाल ¨सह ने बच्चों को ¨हदी पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के लिए बड़ी मेहनत से तैयार किया। जिस का नतीजा यह रहा कि स्कूल की छात्रा अनामिका ने जिलास्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। अनामिका राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई और वहां भी उस ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा भी विजयपाल ¨सह स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले कर उन्हें सफल बनाने में पूर्ण भूमिका निभाते हैं। विजय पाल ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति से सम्मान पाकर वह खुश हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेंद्र पाल व अध्यापक उपस्थित रहे।