मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं युवा
मत्स्य विभाग 2022 तक प्रदेश के मत्स्य किसानों की आय दोगुनी करने के लि
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : मत्स्य विभाग 2022 तक प्रदेश के मत्स्य किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में विभाग लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ रहा है। यह जानकारी मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव जगदीश चंद्र शर्मा ने मत्स्य निदेशालय बिलासपुर में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए और विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को अपना कर स्वरोजगार की ओर बढ़ना चाहिए। गो¨बदसागर जलाश्य में मत्स्य सहकारी सभाओं में मछली व्यवसाय से जुड़ी सहकारी समितियों को खुली बोली प्रणाली को अपनाना चाहिए। सतपाल मेहता निदेशक एवं प्रारक्षी, मत्स्य ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर उप निदेशक मत्स्य सुशील जर्नारथा, सहायक निदेशक मत्स्य हमीर चंद, सहायक निदेशक मत्स्य चंचल ठाकुर उपस्थित रहे।