अर्णव ने जीती चम्मच दौड़ प्रतियोगिता
व्यास उत्सव मेला की दूसरी संध्या में एकल गायन में क ख ग घ वर्ग की प्रतियोगिताएं करवाई गई।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : व्यास उत्सव मेले की दूसरी संध्या में एकल गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें आराध्य, दीक्षा, अलौकिक, प्रिया, कृष्णा, शिवांश, आराध्य, राकेश, हिमांशु, आरुषि, गीता, दीक्षा, अजय, अभिषेक, अंशुल ने प्रस्तुति दी। चम्मच दौड़ में अर्णव पहले और तनिष्का दूसरे स्थान पर रही।
व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता व वायस चेयरमैन संतोष जोशी ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बेबी शो 25 जनवरी को होना था, लेकिन वह किसी कारणवश 27 जनवरी को सुबह 11 बजे होगा। संध्या में रोशन लाल शर्मा एमडी व्यास अस्पताल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उत्सव प्रतिभाओं को निखारने के लिए बहुत ही शानदार है। आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, चेयरमैन चमन गुप्ता, वायस चेयरमैन संतोष जोशी, विजयराज उपाध्याय, कृष्ण कांत ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी, व्यासजी की प्रतिमा व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समिति के प्रवक्ता कर्ण चंदेल ने बताया कि व्यास उत्सव मंच पर 26 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जाएगा।