बच्चों व कर्मचारियों ने चलाया सफाई अभियान
संवाद सूत्र, भगेड़ : जिला बिलासपुर के भगेड़ में स्थित अपराजिता अनाथालय संस्थान में गणतंत्र दिवस पर
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jan 2018 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jan 2018 07:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, भगेड़ : जिला बिलासपुर के भगेड़ में स्थित अपराजिता अनाथालय संस्थान में गणतंत्र दिवस पर बच्चों व कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें आश्रम के आसपास साफ-सफाई की गई। साथ ही बच्चों द्वारा वंदे मातरम व राष्ट्रीय गान भी प्रस्तुत किया गया। संस्थान के संस्थापक सुनील कुमार ने बताया कि सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा आश्रम का दौरा करके गए हैं। उन्होंने बच्चों से बातचीत करके बच्चों को मिठाई भी बांटी। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय हंस, उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा व सचिव निशांत आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें