महिला मंडल सदस्यों ने संवारे रास्ते
संवाद सहयोगी भगेड़ बरसात के मौसम में उगी खरपतवार व अनुपयोगी झाड़ियों की कांट छांट क
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 04:46 PM (IST)
संवाद सहयोगी, भगेड़ : बरसात के मौसम में उगी खरपतवार व अनुपयोगी झाड़ियों की कांट छांट करने के लिए पंचायत अमरपुर के गांव कुरलाग की महिला मंडल सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। अभियान में कुरलाग गांव की महिलाओं ने गांव की तरफ जाने वाले रास्ते में उगी झाड़ियों की कांट छांट की तथा पनोल चौक से जाने वाले संपर्क मार्ग के किनारे उगी घास को उखाड़ा। महिला मंडल प्रधान निर्मला देवी ने महिलाओं अपने घरों के आस पास बरसात का पानी न इकट्ठा होने देने की बात कही। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों में शीला देवी, कृष्णी देवी, सुनीता देवी, महंती देवी, रेखा देवी, खेमा देई, गोदा देवी, संतोष कुमारी मौजूद रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें