Move to Jagran APP

सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाएं

भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने व सवा सौ करोड़ देशवासियों का भवि

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 06:50 PM (IST)
सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाएं
सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाएं

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने व सवा सौ करोड़ देशवासियों का भविष्य संवारने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए जरूरी है कि भाजपा कार्यकत्र्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। किसानों के लिए पीएम किसान निधि में 65000 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।

loksabha election banner

यह आह्वान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को घुमारवीं में शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आरंभ पर किया। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग, उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजिंद्र गर्ग ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कार्यकत्र्ताओं को व्यक्तित्व विकास पर टिप्स दिए। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 2014 के बाद भारतीय राजनीति में आया बदलाव व दायित्व पर संबोधित किया। उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य तथा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने 'अपना बूथ सबसे मजबूत' पर कार्यकत्र्ताओं को टिप्स दिए। इसके बाद आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाहक चंद्रप्रकाश ने 'हमारा विचार' परिवार पर संबोधित किया।

भाजपा मंडल घुमारवीं के मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान ने बताया कि मंगलवार को इस प्रशिक्षण शिविर के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल कार्यकत्र्ताओं में जोश भरेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा का इतिहास और विकास पर संबोधित करेंगे। इससे पहले वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती 'हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन में हमारी भूमिका' पर तथा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणधीर शर्मा 'आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा, हमारी विचारधारा' सहित प्रदेश सहप्रवक्ता विनोद ठाकुर व आइटी विभाग के प्रदेश सहसंयोजक अनिल ढडवाल इंटरनेट मीडिया के उपयोग की जानकारी देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.