भाजपा सरकार ने हर वर्ग का किया विकास : राजेंद्र गर्ग
विधायक राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि जयराम सरकार ने डेढ़ साल के अल्प समय में ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाया है। विकास कार्यों की झड़ी लगाकर लोगों को राहत दी है। सड़कें पीने का पानी स्वस्थ्य व शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता में शुमार किया है। विधायक राजेन्द्र गर्ग
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि जयराम सरकार ने डेढ़ साल के अल्प समय में ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाया है। विकास कार्यों की झड़ी लगाकर लोगों को राहत दी है। सड़कें, पीने का पानी, स्वस्थ्य व शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता में शुमार किया है। वह सोमवार को अमरपुर पंचायत के मरयालु बस्ती में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना। जिनमें अधिकांश समस्याओं का मौके पर निपटान कर शेष के समाधान को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
विधायक राजेंद्र गर्ग ने मरयालु सड़क को पक्का करने के लिए तीन लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत व टारिग कर उन्हें चकाचक किया जा रहा है। लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटान किया जा रहा है। घुमारवीं में परिवहन व्यवस्था को पहले से अधिक सुदृढ़ किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घुमारवीं के लोगों को करोड़ों रुपयों की सौगातें दी है। सरकार लोगों को घरद्वार सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। इसके लिए सरकार करोड़ों रूपयों का बजट खर्च कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किसानों को सौगातें दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू होने से प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। योजना के तहत प्रदेश के सभी किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर नवीन शर्मा, विकास राव, मान सिंह ठाकुर, बिट्टू धर्माणी, रणजीत सिंह, केहर सिंह, अनीता शर्मा, बिहारी लाल, सुनील कुमार, सरोज कुमारी, राजेश कुमार शर्मा, बाबू लाल व सुरेश कुमार मौजूद रहे।