Move to Jagran APP

निम्न स्तर की राजनीति कर रही कांग्रेस : रणधीर

संवाद सहयोगी बिलासपुर बिलासपुर में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने वैश्विक महामारी को

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 05:38 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 05:38 PM (IST)
निम्न स्तर की राजनीति कर रही कांग्रेस : रणधीर
निम्न स्तर की राजनीति कर रही कांग्रेस : रणधीर

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बिलासपुर में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित कांग्रेस पार्टी को घेरा। रणधीर शर्मा ने लॉकडाउन लगाने के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर भ्रम की स्थिति पैदा करने के आरोप लगाए गए। इसके अलावा रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं पर कोविड-19 को हथियार बनाकर लॉकडाउन की आड़ में निम्न स्तर की राजनीति करने के आरोप लगाए। रणधीर शर्मा ने संकेत दिए कि हिमाचल प्रदेश में पुन: लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं है। कांग्रेस पार्टी के नेता जमकर शारीरिक दूरी नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने निवास पर डिनर पार्टी दी जो प्रत्यक्ष प्रमाण है। सोशल मीडिया पर डिनर पार्टी के जो वीडियो और चित्र जारी किए गए हैं उसमें शारीरिक दूरी के नियम अनदेखी साफ दिख रही है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के अनुसार पूर्व में जनहित में प्रदेश सरकार को लॉकडाउन लगाना पड़ा था। शुरुआती दौर में कांग्रेस पार्टी ने भी समर्थन किया था लेकिन कुछ ही दिन बाद कांग्रेस पार्टी के उत्तरदायी नेता लॉकडाउन का विरोध कर निम्नस्तर की राजनीति पर उतारू हो गए। अगर प्रदेश सरकार आमजन से जनहित में लॉक लगाने या न लगाने के प्रति विपदा की घड़ी में सुझाव मांगती है तो इसमें क्या बुराई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.