जलरक्षकों को नियमित करने पर जताया आभार
इंटक से सम्बधित ऑल हिमाचल पीडब्लयूडी, आईपीएच एंड कन्ट्रैच्युल वर्करज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सीता राम सैनी, महासचिव जगतार ¨सह बैंस, वरिष्ठ प्रधान धर्म ¨सह सहगल, गुरदास राम संख्यान, विनोद चौधरी, खीमी राम चौहान, राजकुमार चौहान, रमनीश पाधा, जितेन्द्र गुप्ता, विश्व
संवाद सहयोगी, बिलासपुर :
इंटक से संबंधित ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आइपीएच एंड कांट्रेक्चुअल वर्कर्स यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम सैनी, महासचिव जगतार ¨सह बैंस, वरिष्ठ प्रधान धर्म ¨सह सहगल, गुरदास राम संख्यान, विनोद चौधरी, खीमी राम चौहान, राजकुमार चौहान, रमनीश पाधा, जितेन्द्र गुप्ता, विश्व देव शर्मा, वॉटर गार्डस यूनियन के राज्य प्रधान भूपेंद्र चंदेल, महासचिव सुशील ठाकुर, दीपिका कुमारी, श्रीराम ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आइपीएच मंत्री महेंद्र ¨सह ठाकुर का जलरक्षकों को रेगुलर करने के लिए उनका और उनके सभी मंत्रियों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया हैं। सीता राम सैनी ने कहा कि यूनियन वर्ष 2010 से लगातार इन वॉटर गार्ड को रेगुलर करने की पॉलिसी बनाने के लिए प्रयास कर रही थी। इंटक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह व आइपीएच सचिव अनुराधा ठाकुर का भी धन्यवाद व आभार प्रकट करती हैं कि उन्होंने अक्टूबर 2017 में वॉटर गार्ड को रेगुलर करने की पॉलिसी बना दी थी। उन्होंने सरकार द्वारा वॉटर गार्ड का 900 रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाने के लिए भी आभार व्यक्त किया।