उप प्रधानाचार्य का पद सृजित करने पर जताया आभार
प्रदेश सरकार की ओर से वरिष्ठ प्रवक्ता को अब उपप्रधानाचार्य का पद सृजित करने पर हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है। प्रवक्ता संघ के के राज्य प्रधान केसर ठाकुर महासचिव संजीव ठाकुर वरिष्ठ उप प्रधान हेम राज मुख्य प्रेस
संवाद सहयोगी, भराड़ी : प्रदेश सरकार की ओर से वरिष्ठ प्रवक्ता को अब उपप्रधानाचार्य का पद सृजित करने पर हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है। प्रवक्ता संघ के के राज्य प्रधान केसर ठाकुर, महासचिव संजीव ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान हेम राज, मुख्य प्रेस सचिव राजेंद्र शर्मा, बलदेव शर्मा, सतीश शर्मा, जिला बिलासपुर के प्रधान नरेश ठाकुर, हमीरपुर के प्रधान तेज सिंह, ऊना के प्रधान संजीव पराशर, मंडी के प्रधान रंगीला ठाकुर, शिमला के प्रधान नेगी, कांगड़ा के प्रधान राकेश बड़वाल, चंबा के प्रधान दीप सिंह, सोलन के प्रधान चंद्र देव, सिरमौर के प्रधान पुंडीर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव व शिक्षा निदेशक का वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में उप प्रधानाचार्य के पद सुजित करने पर सबका धन्यवाद किया। केसर ठाकुर ने बताया उप प्रधानाचार्य के पद सृजित करने की स्कूल प्रवक्ता संघ की मांग मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री ने पालमपुर में मानी थी। वर्तमान सरकार ने इस मांग को मानकर प्रवक्ताओं के मान सम्मान बढ़ाया है। इस के साथ ही संघ शिक्षा विभाग के विभाग के प्री बोर्ड परीक्षाओं के फैसले का स्वागत करता है। संघ ने मांग की है पहला प्रीबोर्ड दिसंबर के अंतिम सप्ताह और दूसरी प्री बोर्ड परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में करवाएं जाएं।