घर-घर जाकर बच्चों को असाइनमेंट दे रहे शिक्षक खूब राम
संवाद सहयोगी भराड़ी कहते है बच्चों का भविष्य शिक्षक ही तराशता है। ऐसे में गुरु अपने चेले क
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 06:19 AM (IST)
संवाद सहयोगी, भराड़ी : कहते है बच्चों का भविष्य शिक्षक ही तराशता है। ऐसे में गुरु अपने चेले की हर मुश्किल में मदद करता है। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान शिक्षक खूब सिंह ने घर-घर जाकर विद्यार्थियों का होम वर्क चेक किया। यह सिलसिला आज भी जारी है और वह बच्चों के घरों में उचित दूरी रखकर उन्हें असाइनमेंट दे रहे हैं और उनकी कॉपी भी चेक कर रहे हैं। खूब राम प्रतिदिन बच्चों के साथ गूगल मीट पर पढ़ाई और गृह कार्य के बारे में चर्चा करते हैं। उन्होंने खुद घर-घर जाकर बच्चों के पठन-पाठन और दूसरी गतिविधियों का टाइम टेबल बनाया है। खूब सिंह राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में तैनात हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें