श्मशानघाट के स्टोर में गंदगी से परेशानी
संवाद सहयोगी, कंदरौर ग्राम पंचायत कंदरौर के शमशानघाट से बची हुई लकड़ी को रखने के लिए बनाया गया स्टोर आज गंदगी का ढेर बनकर रह गया है। कंदरौर में रहने वाले बाहरी राज्यों से आए प्रवासी यहाँ पर अपने घरों से लाये गए कचरे को फेंक देते हैं। जिस कारण इस स्टोर के पास से गुजरना मुशकिल हो रहा है। ग्राम पंचायत कंदरौर के प्रधान कुलदीप धीमान व उप प्रधान पुरषोतम ठाकुर का कहना है कि उन्होंने कई बार लोगों से आग्रह किया है कि अपने घरों में रखे हुए प्रवासियों के पंजीकरण सदर थाने व पंचायत में जरूरी तौर पर करवाएं। मगर लोगों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। लोगों द्वारा स्वछता को यूं दरकिनार करना अपने स्वस्थ्य के प्रति लापरवाही भी है। इस गंदगी से पर्यावरण दूषित हो रहा है व साथ में भयंकर बीमारियों को भी न्योता दे रहा है। कुलदीप धीमान व पुरषोतम ठाकुर ने पुन: स्थानीय जनता से प्रवासियों के पंजीकरण करवाने व पंचायत को स्वच्छ रखने में सहयोगी की अपील की है।
संवाद सहयोगी, कंदरौर : ग्राम पंचायत कंदरौर के शमशानघाट से बची हुई लकड़ी को रखने के लिए बनाया गया स्टोर आज गंदगी का ढेर बनकर रह गया है। कंदरौर में रहने वाले अन्य राज्यों से आए लोग यहां पर अपने घरों से लाये कचरे को फेंक देते हैं। जिस कारण इस स्टोर के पास से गुजरना मुश्किल हो रहा है। ग्राम पंचायत कंदरौर के प्रधान कुलदीप धीमान व उप प्रधान पुरषोतम ठाकुर का कहना है कि उन्होंने कई बार लोगों से आग्रह किया है कि अपने घरों में रखे हुए प्रवासियों के पंजीकरण सदर थाने व पंचायत में जरूरीतौर पर करवाएं। मगर लोगों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। गंदगी से पर्यावरण दूषित हो रहा है व साथ में भयंकर बीमारियों को भी न्योता दे रहा है। कुलदीप धीमान व पुरषोतम ठाकुर ने पुन: स्थानीय जनता से प्रवासियों के पंजीकरण करवाने व पंचायत को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की है।