रोहिण में खुला सिलाई सेंटर
सेवा भारती बिलासपुर इकाई की ओर से रोहिण सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसमें रीना देवी को सिलाई केंद्र की शिक्षिका बनाया गया। रीना देवी अब सभी महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगी। केंद्र में क्षेत्र की 10 महिला व कन्याओं ने प्रवेश ग्रहण किया। इस
संवाद सहयोगी, बम्म : सेवा भारती बिलासपुर इकाई की ओर से रोहिण सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। इसमें रीना देवी को सिलाई केंद्र की शिक्षिका बनाया गया। रीना देवी अब सभी महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगी। केंद्र में क्षेत्र की 10 महिला व कन्याओं ने प्रवेश ग्रहण किया। इस केंद्र का शुभारंभ बिलासपुर इकाई के प्रधान बंसी लाल शर्मा, सचिव मिल्खी राम, कोषाध्यक्ष बुद्धि चंद, दिलवान सिंह राणा ने किया। सेवा भारती संयोजक घुमारवीं जगदीश चंद ने कहा कि महिलाओं को समाज में स्वावलंबी होना जरूरी है तथा इस सिलाई केंद्र के खोलने पर रोहिण की कन्याओं व महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में अलग पहचान दिलाना है। जिसके लिए संस्था अग्रसर है। इस अवसर पर सिलाई सेंटर में महिलाओं को सिलाई करने के लिए दो मशीनें भी भेंट की गई। इस मौके पर रोहिण निवासी सुबेदार मेजर वासुदेव चंदेल, पूर्व प्रधान रोहिणी लेख राम चंदेल, भूतपूर्व उपप्रधान रामलाल, सुखदेव, चैन सिंह, मनोज कुमार, मुकेश, सुरेश अंकित आदि उपस्थित रहे।