कार्यशाला में बताया सोशल मीडिया से कैसे करें प्रचार
बिलासपुर में सर्किट हाऊस में भारतीय जनता युवा मोर्चा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग ने प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक राजीव आर्य और मैडी नरियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बिलासपुर में सर्किट हाऊस में भारतीय जनता युवा मोर्चा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग ने प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक राजीव आर्य और मैडी नरियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजीव और मैडी नरियाल ने चुनावों में सोशल मीडिया और आइटी विभाग के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में प्रदेशभर से सोशल मीडिया से जुड़े युवाओं को जानकारी दी। कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से आए लगभग सौ के करीब भारतीय जनता युवा मोर्चा सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी कुलदीप खजूरिया और प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य जितेंद्र महाजन ने किया। इस मौके पर राजीव और मैडी नरियाल ने सोशल मीडिया से जुड़े सभी युवाओं को फेसबुक और ट्वीटर पर किस तरह से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार किया जाए इसका प्रशिक्षण दिया।
हमीरपुर संसदीय प्रभारी ने अपने संबोधन में मोदी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में हर जिले से आए सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश संयोजक राजीव आर्य, मैडी नरियाल ने युवाओं से सीधा संवाद किया।
इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक निशांत शर्मा, अभिषेक चौधरी, राजेश चौहान, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी कुलदीप खजूरिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र महाजन के अलावा जिला ऊना से जतिन, बिलासपुर से निर्मल परमार, अनिरुद्ध शर्मा, रिशी शर्मा, भूपेश नड्डा , जिला कांगडा से योगेश रामनाथ शर्मा, बरसा ठाकुर, मंडी रामनाथ शर्मा, संजीव खजूरिया आदि बहुत से कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।