लोगों को टीबी के लक्षण व रोकथाम के उपाय बताए
देश को टीबी मुक्त करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत घुमारवीं उपमंडल की उपतहसील भराड़ी के तहत पड़ने वाली गतवाड़ में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस में पंचायत के लोगों को टीबी के लक्षणों तथा उसकी रोकथाम की जानकारी
संवाद सहयोगी, भराड़ी : देश को टीबी मुक्त करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत भराड़ी के अंतर्गत गतवाड़ पंचायत में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के लोगों को टीबी के लक्षणों तथा उसकी रोकथाम की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फीमेल हेल्थ वर्कर सुनीता सेन ने पंचायत सदस्यों के सहयोग से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को अस्पताल में मिल रही टीबी की रोकथाम की सुविधाओं डॉट्स दवाई का कोर्स, एक्स-रे, बलगम जांच के बारे जानकारी दी। पंचायत प्रधान तारा देवी ने भी टीबी बीमारी के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें अपने आसपास के परिसर को साफ सुथरा रखना है व अस्पताल जाकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाना है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान तारा देवी, उपप्रधान नवल बजाज, वार्ड सदस्य अजय शर्मा, सीमा, प्रोमिला, सुनील, किरण, नंदलाल, पंचायत सचिव बनिता, मनोरमा देवी, आशा वर्कर नीलम, हेमलता आदि मौजूद रहे।