नुक्कड़ नाटक से जल संरक्षण का संदेश दिया
नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से श्री उजाला युवक मंडल गैहर
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:11 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 06:11 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से श्री उजाला युवक मंडल गैहरा ने लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रदेश के जाने-माने कलाकार हिमाचली मुंडा ने अपनी टीम के साथ नुक्कड़ नाटक से वर्षा के जल को संरक्षित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रोफेसर रमेश चंद व युवक मंडल के प्रधान अजय कुमार ने मौजूद रहे। उन्होंने भी लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर युवा मंडल के सदस्य मुकेश कुमार, नवीन कुमार, आधुनिक शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, अरुण कुमार, उदय कुमार, दीपक शर्मा, श्याम शर्मा, मास्टर नंदलाल व राजकुमार मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें