अफीम, नशीली गोलियों व एक लाख 31500 रुपये सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
बरमाणा थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति से 102.05 ग्राम अफीम बरामद हुई है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 09:30 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 06:12 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बरमाणा थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति से 102.05 ग्राम अफीम, ट्रामाडोल नामक 100 नशीली गोलिया तथा एक लाख 31500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस थाना बरमाणा के तहत पुलिस टीम गश्त पर थी। बुधवार दोपहर बाद करीब 4:30 बजे पुलिस टीम जामला सलनू सड़क पर पहुंची। वहां सड़क के किनारे एक गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी का चालक पुलिस को आते देखकर सलनू की तरफ भाग गया। पुलिस ने उसे थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया। उसके कब्जे से अफीम, नशीली गोलियां व नकदी बरामद हुई। आरोपित की पहचान प्रवीण कुमार निवासी सलनु (बिलासपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें