बिलासपुर में दो सड़क हादसे, 24 घायल
बिलासपुर में वीरवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 24 लोग घायल हो गए।
संवाद सहयोगी, डंगार चौक/झंडूता : बिलासपुर में वीरवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 24 लोग घायल हो गए। पहला हादसा कंदरौर-हमीरपुर मार्ग पर डंगार चौक के समीप हुआ जिसमें पिकअप व कार के बीच टक्कर हो गई। कार को बचाने के चक्कर में पिकअप चालक ने दूसरी पिकअप को भी टक्कर मार दी। इससे तीनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। इस टक्कर में कार में सवार एक ही परिवार चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल डंगार में उपचार देकर घर भेज दिया गया। घायल औहर क्षेत्र के भंजवाणी गांव के हैं। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। टक्कर इतनी जोर की थी कार दूसरी तरफ मुड़ गई। इस कारण चौक पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
दूसरा हादसा झंडूता विधानसभा क्षेत्र तहत कोटधार क्षेत्र में हुआ। शादी से लौट रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 20 लोग घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घायल लोगों में अनुपमा, कर्म चंद, फुलां देवी, सोमा देवी, निर्मला देवी, सरवन, राम दास, कांता देवी, सुरेंद्र, राम लाल, कुंता देवी, धर्म सिंह, ममता देवी, सरवन सिंह, प्रकाशो देवी, राम कली, कुलदीप सिंह, सुमना देवी, मीरा देवी और विपिन कुमार शामिल हैं। गंभीर घायल 12 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रशासन ने घायलों को फौरी तौर पर राहत राशि प्रदान कर दी है।
दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय विधायक जेआर कटवाल, उप पुलिस अधीक्षक घुमारवीं राजेन्द्र जसवाल, एसडीएम विकास शर्मा नायब तहसीलदार प्रेम लाल धीमान थाना प्रभारी प्रीतम शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। उप पुलिस अधीक्षक घुमारवीं राजेन्द्र जसवाल ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।