108 में जुड़वा बच्चियों व लड़के का जन्म
टीम जागरण, बिलासपुर/बड़सर : महिला को प्रसव में कठिनाई न आए तो उसे आइजीएमसी शिमला रेफर
टीम जागरण, बिलासपुर/बड़सर : महिला को प्रसव में कठिनाई न आए तो उसे आइजीएमसी शिमला रेफर किया था, लेकिन शालाघाट के पास ही उसे संतान प्राप्त हो गई। 108 एंबुलेंस द्वारा महिला का सफल प्रसव करवाया गया। महिला ने दो स्वस्थ लड़कियों को जन्म दिया। 108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर मंडी जोन मुश्ताक अहमद ने बताया कि सोमवार सुबह मीरा देवी (26) गांव तीरा पोस्ट ऑफिस मल्यावर तहसील घुमारवीं को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से प्री मैच्योर डिलीवरी के चलते सुबह 10 बजे शिमला आइजीएमसी के लिए रेफर किया गया। इस दौरान शिमला ले जाते समय शालाघाट के पास ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। मौके पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी राजीव ने डॉ. रोहित की सलाह पर एंबुलेंस मे ही महिला का सफल प्रसव करवाया। पहली बच्ची का जन्म 12.45 और दूसरी बच्ची का 12.52 पर हुआ। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को शिमला अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। इस मौके पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस का आभार प्रकट किया।
वहीं, बड़सर उपमंडल के समताना गांव की एक महिला को 108 एंबुलेंस सेवा मददगार साबित हुई है। रेणुका को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। चालक अनिल कुमार और ईएमटी अतुल कुमार तुरंत एंबुलेंस लेकर गांव में पहुंचे। ईएमटी अतुल कुमार ने पाया कि महिला की हालत नाजुक है। उन्होंने आला डॉक्टर से संपर्क किया और महिला की स्थिति के बारे में अवगत करवाया। डॉक्टर की सलाह से एंबुलेंस में ही डिलीवरी करवाने का निर्णय लिया। 11.40 पर डिलीवरी करवाने में सफलता हासिल की। महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। महिला और बच्चे को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पीएचसी भोटा में भर्ती करवाया गया।