Move to Jagran APP

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं गांव शहजादपुर के पास कार ने बैल गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे उसका चालक घायल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 05:56 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 05:56 PM (IST)
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

जासं, यमुनानगर : जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं गांव शहजादपुर के पास कार ने बैल गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे उसका चालक घायल हो गया।

loksabha election banner

जम्मू कालोनी-बी निवासी जय प्रकाश ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जगाधरी की गंगा नगर कालोनी निवासी विकास कुमार रविवार शाम चुना भट्ठी के पास से जा रहा था। तभी एक बाइक सवार ने तेज गति से चलाते हुए विकास को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार वहां से भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

वहीं, गांव दयालगढ़ निवासी रामधन ने थाना बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बैल गाड़ी में गांव शहजादपुर से पशुओं के लिए बरसीन लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह पंचपीर के नजदीक पहुंचा तो एक कार चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए सीधी टक्कर बैल गाड़ी के पीछे मारी। टक्कर लगते ही वह उछल कर सड़क पर गिर गया। जिससे उसे काफी चोट आई। वहीं उसकी बैल गाड़ी भी बुरी तरह से टूट गई। आरोपित अपनी कार को लेकर वहां से फरार हो गया। तभी उसका लड़का मोहित वहां आया और रिक्शा में बिठाकर उसे अस्पताल ले गया। डाक्टर ने हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.