खेलों से बेहतर भविष्य बना सकते हैं युवा : विशाल सैनी
विशाल सैनी ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि रखनी चाहिए। जिससे युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 05:50 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर : गांव गढ़ी बीरबल में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक डा. बीएल सैनी के बेटे विशाल सैनी ने रिबन काट कर किया। प्रतियोगिता में 15 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। विशाल सैनी ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि रखनी चाहिए। जिससे युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। युवा खेल के माध्यम से अपना भविष्य बनाकर अपना, गांव का व क्षेत्र नाम रोशन कर सकते है। युवा नशे का त्याग कर खेलों में बढ़चढ़ कर भाग ले। खेलों से युवा अपना बेहतर भविष्य बना सकते है। उन्होंने युवाओं को नियमित रूप से अभ्यास कर अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें