Move to Jagran APP

युवक ने पत्नी समेत ससुरालियों पर कराया जानलेवा हमला करने का केस

विष्णु गार्डन निवासी तेजवीर सिंह ने पत्नी व ससुरालियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सेक्टर 17 में उस पर हमला किया। रिवाल्वर से फायर करने की कोशिश की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 10:57 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 10:57 PM (IST)
युवक ने पत्नी समेत ससुरालियों पर कराया जानलेवा हमला करने का केस
युवक ने पत्नी समेत ससुरालियों पर कराया जानलेवा हमला करने का केस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विष्णु गार्डन निवासी तेजवीर सिंह ने पत्नी व ससुरालियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सेक्टर 17 में उस पर हमला किया। रिवाल्वर से फायर करने की कोशिश की गई। हालांकि यह वारदात मई माह की है। पहले आरोपितों के साथ फैसले की बात चलती रही। अब फैसला न होने पर पुलिस को शिकायत दी गई। तेजवीर सिंह का पत्नी रूबी रानी के साथ अनबन चल रही है। जिस वजह से ससुराल पक्ष के लोग उससे रंजिश रखे हुए हैं। 18 मई 2021 की रात को वह क्रशर जोन से यमुनानगर आया था। यहां से खाना लेने के लिए सेक्टर 17 स्थित होटल में गया था। यहां से अपनी स्कार्पियो गाड़ी में खाना रखने लगा। इसी दौरान पत्नी रूबी, उसका भाई नीरज गोयल, कुनाल गोयल व पिता जोगिद्र सिंह और एक अन्य रणजीत धीमान वहां पर खड़े थे। आरोपितों के साथ दो अन्य कारों में 10-15 युवक भी थे। उन्हें देखकर तेजवीर कार में बैठकर चलने लगा, तो आरोपितों ने उसे घेर लिया। उसकी कार का शीशा रिवाल्वर की बट मारकर तोड़ दिया। इसके बाद रिवाल्वर तान कर उस पर फायर किया, लेकिन फायर मिस हो गया। किसी तरह से तेजवीर वहां से कार लेकर भाग निकला और जगाधरी थाना पहुंचा। आरोपित थाने में भी उसके पीछे पहुंच गए। यहां पर पुलिस ने आरोपित नीरज से रिवाल्वर छीनी। दो दिन बाद तेजवीर ने एसपी को शिकायत दी थी, लेकिन इस बीच उसकी ससुराल वालों के साथ फैसले की बात चलने लगी। बाद में ससुराल वालों ने उसके साथ कोई भी फैसला करने से इंकार कर दिया। जिस पर तेजवीर सिंह ने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.