Move to Jagran APP

योगेंद्र यादव आज यमुनानगर में

यमुनानगर: किसान नेता व स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव 11 नवंबर को जिले के किस

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Nov 2017 06:27 PM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2017 06:27 PM (IST)
योगेंद्र यादव आज 
यमुनानगर में
योगेंद्र यादव आज यमुनानगर में

यमुनानगर: किसान नेता व स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव 11 नवंबर को जिले के किसानों से मिलेंगे। वह गांव, गांव घूमकर 20 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान संसद के लिए उन्हें आमंत्रित करेंगे। यह जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष सुमितपाल ¨सह ने शुक्रवार को विज्ञप्ति में दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि किसान संसद में किसान खुद अपने लिए बजट बनाकर सरकार को देंगे, ताकि किसानों की हालात में सुधार हो सके। इस कार्यक्रम के लिए योगेन्द्र यादव को पूरे देश से करीब 170 किसान संगठनों ने समर्थन दिया है। किसान संसद में लगभग एक लाख किसान भाग लेंगे।

किसान संसद की मुख्य मांग यह है कि किसानों को ऋण माफी नहीं, बल्कि ऋण मुक्ति चाहिए। केंद्र सरकार आपना वादा पूरा करें, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.