Move to Jagran APP

धान में कटौती के विरोध में किसानों ने जाम किया मार्ग

संवाद सहयोगी, रादौर : अनाज मंडी में किसानों को धान के कम दाम मिलने पर सोमवार को किसानो

By Edited By: Published: Mon, 10 Oct 2016 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 10 Oct 2016 07:35 PM (IST)
धान में कटौती के विरोध में किसानों ने जाम किया मार्ग

संवाद सहयोगी, रादौर : अनाज मंडी में किसानों को धान के कम दाम मिलने पर सोमवार को किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। गुस्साए किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम¨सह चढूनी के नेतृत्व में धान में कटौती किए जाने के विरोध में एसके रोड जाम कर दिया। किसानों ने लगभग एक घंटा रोड जाम कर सरकार व प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जाम लगने से एसके रोड पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। उससे राहगीरों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि धान की खरीद में कोई हेराफेरी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों की देखरेख में धान की खरीद की जाएगी। जिसके बाद किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन वापस लिया। प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम¨सह चढूनी, बाबूराम गुंदयाना व जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने कहा कि अनाज मंडी में सूखे धान के भी किसानों को निर्धारित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। शेलर मालिक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर किसानों को लूटने का काम कर रहे हैं। कम नमी होने के बावजूद किसानों को धान के पूरे दाम नहीं मिल रहे हैं। सरकार ने जो मापदंड निर्धारित किए है। किसान उन मापदंड को पूरा करने के बावजूद पूरे दाम नहीं मिलने से परेशान है। 1510 रुपये प्रति क्विंटल की बजाय किसानों को मात्र 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विटल तक दाम दिए जा रहे है, जो किसानों को शोषण है। इससे किसानों को प्रति एकड़ हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। किसानों ने प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मंडी में किसानों के साथ धान खरीदने में हेराफेरी की गई तो किसान सड़कों पर जाम लगाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर संजू गुंदयाना, बाबुराम गुंदयाना, राम¨सह जत्थेदार, करनैल¨सह, संदीप टोपरा, कर्ण बुबका, हरपाल सुढल, कृष्णपाल सुढल, संदीप सुढल, महिंद्र ¨सह सुढैल, करनैल सुढैल, बीराराम गलौली, ओमप्रकाश शर्मा गलौली, विरेन्द्र मंडेबर, अनिल मंडेबर, विक्रम मंडेबर, मंदीप रोडछप्पर, मामचंद रूहलाखेडी, सुखेदव कैल, राजबीर रुहलाखेड़ी, रवि मंडेबर, दलबीर¨सह सुढल, संदीप सुढल आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.