संस्कृति को बचाने के लिए मिलकर मनाएं त्योहार : सिक्का
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को लोहड़ी पर्व
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्य विकास शर्मा व ¨बदु शर्मा ने लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों व स्टाफ सदस्यों ने लोहड़ी के गीतों की धुनों पर नाच-गाकर एक-दूसरे को बधाई दी।
विद्यालय की ¨प्रसिपल कमलेश सिक्का ने मुख्य अतिथि विकास शर्मा, ¨बदु शर्मा, मोनिका व रेणू शर्मा का स्वागत किया।
¨प्रसिपल ने कहा कि लोहड़ी पर्व देश का मुख्य पर्व है। हमें अपनी संस्कृति की धरोहर को बनाए रखने के लिए सभी त्योहार को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। इसी उद्देश्य से स्कूल में विभिन्न पर्वो का समय-समय पर आयोजन किया जाता है ताकि बच्चों को भी अपनी सभ्यता व संस्कृति का ज्ञान हो सके। स्टाफ सदस्यों नीरू बाला, रेणू शर्मा, रीतिका, सीमा, मंजु शर्मा, अनिता, आरती नंदा, दीपिका, म¨नद्र, जस¨वद्र, रजनी, जसबीर, अमरजीत, मधु, पूजा गिरि आदि थे।