Move to Jagran APP

दुल्हन की उम्र का नहीं मिला रिकार्ड, पीओ ने शादी रुकवाई

जासं, यमुनानगर : प्रोटेक्शन आफिसर को गुलाबनगर कैंप में एक नाबालिक लड़की की शादी होने क

By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 11:52 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 11:52 PM (IST)
दुल्हन की उम्र का नहीं मिला रिकार्ड, पीओ ने शादी रुकवाई
दुल्हन की उम्र का नहीं मिला रिकार्ड, पीओ ने शादी रुकवाई

जासं, यमुनानगर : प्रोटेक्शन आफिसर को गुलाबनगर कैंप में एक नाबालिक लड़की की शादी होने की शिकायत मिली। टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। लड़के की उम्र तो 22 साल थी लेकिन लड़की की उम्र का पता नहीं चल सका। प्रोटेक्शन लड़की की उम्र की जांच करने के लिए उसे व दूल्हे को अपने साथ महिला थाना में ले गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

loksabha election banner

प्रोटेक्शन अधिकारी हर¨वद्र कौर ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली थी कि गुलाब नगर में एक नाबालिग लड़की की शादी हो रही है। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ गुलाब नगर में पहुंच गई। उन्होंने लड़की के परिजनों से बात की। एक व्यक्ति रामानंद ने बताया कि वह बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। गुलाब नगर में किराये के मकान में रहता है। वह अपनी भतीजी को साथ लेकर आया था। यहां आकर उसने भतीजी की शादी सारन गांव में रहने वाले एक लड़के से तय कर दी। आज सारन से कुछ लोग माला डालकर उसकी भतीजी से शादी कर लेने के लिए आए थे। हर¨वद्र कौर ने लड़की की उम्र से संबंधित कागज दिखाने को कहा तो रामानंद कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। वहीं लड़के की उम्र 22 साल निकली। कौर ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शादी को बीच में ही रूकवा दिया और दूल्हा दुल्हन को महिला थाने में ले गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.