Move to Jagran APP

संगठन की नीतियों को धरातल तक पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता : बराला

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय जगाधरी में हुई। इसमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 07:30 AM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 07:30 AM (IST)
संगठन की नीतियों को धरातल तक पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता : बराला
संगठन की नीतियों को धरातल तक पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता : बराला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय जगाधरी में हुई। इसमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिलाध्यक्ष राजेश सपरा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत सबसे पहले भारत माता के चित्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर व फूल माला अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई। उधर, किसानों के विरोध को देखते हुए जगाधरी में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सभी राजनीतिक दल बिना विचारधारा के झूठ व ढोंग की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार व भाजपा संगठन की नीतियों को नीचे धरातल तक पहुंचाने का कार्य करें। पार्टी के संगठन में समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व होता है। संगठन त्रिदेव की संरचना जल्द से जल्द पूर्ण हो और बूथ समिति का गठन व पन्ना प्रमुख की टीम का गठन जल्द से जल्द किया जाए। संगठन की दृष्टि से यमुनानगर जिला बहुत सराहनीय कार्य कर रहा है। बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी हमेशा सक्रिय रहें और जनता के संपर्क में रहें। प्रत्येक माह में मंडल स्तर पर बैठक आयोजित होनी चाहिए। उन्होंने पंचायती राज व स्थानीय निकाय के चुनावों से संबंधित तैयारियों का भी जायजा लिया। कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण कारी नीतियों से आम जन को लाभ पहुंच रहा है। जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा जिला संगठन द्वारा प्रदेश से जिन कार्यक्रमों की ड्यूटी लगाई जाती है। वह कार्य तुरंत प्रभाव से किए जाते हैं। मौके पर जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिगला, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामपाल नंबरदार, जिला उपाध्यक्ष अमित गर्ग ,जिला सचिव संजीव गर्ग,जिला उपाध्यक्ष विजय बब्बर, जिला उपाध्यक्ष प्रोमिला बख्शी,जिला उपाध्यक्ष नितिन कपूर, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग व अन्य उपस्थित थे।

अन्य कार्यक्रम हुए स्थगित

भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला के बिदल हवाई अड्डा होटल पर पहुंचने की सूचना पर किसानों ने विरोध किया। इसके अलावा खानपुर में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को शिरकत करनी थी। लेकिन किसानों के विरोध के चलते यह कार्यक्रम रद करने पड़े। भाकियू के जिला प्रधान संजु गुंदियाना व डायरेक्टर मंदीप रोडछप्पर ने कहा कि किसानों ने कार्यकर्ताओं की बैठक का विरोध नहीं बल्कि पार्टी के अन्य सभी कार्यक्रमों का विरोध किया है। क्योंकि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से यह निर्णय लिया हुआ है कि जब तक कृषि कानूनों को रद नहीं किया जाता, तब तक किसान भाजपा के हर कार्यक्रम का विरोध करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.