Move to Jagran APP

विवाहिता को पीट कर घर से निकाला, देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 06:11 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 06:11 AM (IST)
विवाहिता को पीट कर घर से निकाला, देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
विवाहिता को पीट कर घर से निकाला, देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले नई दिल्ली के वेस्ट सागरपुर के जगदंबा विहार निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। इसी दौरान उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद से वह ससुराल में ही रह रही थी। पति की मौत के बाद भी ससुराल वाले उससे मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो उसे मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। मायके आकर उसने सारी बात परिजनों को बताई। जिन्होंने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष की दो महिलाओं समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया।

मामले की जांच कर रही एसआइ कुसुम बाला का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवक ने किशोरी से की छेड़छाड़, केस दर्ज

इधर, यमुनानगर में 17 वर्षीय किशोरी से गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड की। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी ने थाना प्रताप नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात नवंबर की दोपहर वह गांव में ही किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही युवक प्रदीप कुमार उसका पीछा करने लगा। सुनसान जगह पर आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने उससे मारपीट की। वह उसके चंगुल से छुट कर घर पहुंची। जहां सारी बात से परिजनों को अवगत कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया।

जांच अधिकारी एएसआइ मेनका का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.