लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली का निकला पहिया हादसा टला
सहारनपुर रोड़ पर पॉवर हाउस के नजदीक बुधवार को लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया निकल गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 08:15 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 08:15 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सहारनपुर रोड़ पर पॉवर हाउस के नजदीक बुधवार को लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया निकल गया। चालक ने कूद कर किसी तरह खुद की जान बचाई। सड़क के बीचोबीच पहिया निकलने से बड़ा हादसा होने से टल गया। क्योंकि इसके पीछे स्कूल बस चल रही थी। स्कूल बस चालक ने समय रहते ब्रेक लगाकर सूझबूझ का परिचय दिया। ये ट्रैक्टर ट्राली सहारनपुर की तरफ जगाधरी लक्कड़ मंडी में आ रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें