गोल्ड जीतकर लौटी टीम का किया स्वागत
कुरुक्षेत्र द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित 32वीं राज्य स्तरीय रोलर स्के¨टग प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कुरुक्षेत्र द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित 32वीं राज्य स्तरीय रोलर स्के¨टग प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। स्कूल में टीम का मंगलवार को स्वागत किया गया।
जिला रोलर स्के¨टग एसोसिएशन के सचिव संजय कंबोज ने बताया कि सब जूनियर लड़कियों ने फाइनल मैच में कुरुक्षेत्र को 3-0 के स्कोर के हरा कर गोल्ड मेडल जीता। जीत में पारुल जैन, डाइसा, अन्वी भूदिराजा, लावण्या, रिद्मिा, अवनि और कनक अग्रवाल ने प्रमुख भूमिका निभाई। टीम कोच विशाल बक्शी ने बताया की जूनियर वर्ग लड़कों के मुकाबलों में टीम यमुनानगर ने पंचकूला को एक रोमांचक मैच में 3-0 से पराजित कर गोल्ड मेडल जीता। टीम कप्तान अर्जुन बक्शी, पार्थ शर्मा, देवांश , सिद्धांत शांतनु और अभिषेक ने टीम की जीत में अहम रोल निभाया। इसी प्रतियोगिता में यमुनानगर की सीनियर लड़कियों ने सिल्वर मेडल, सीनियर लड़कों और सब-जूनियर लड़कों ने भी कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया।