सब्जियों की फसल को तुरंत ताकत देगा वाटर सोल्यूबल फर्टिलाइलर
जमीन की उर्वरा शक्ति को बरकरार रखने व स्वस्थ पैदावार के लिए उद्यान विभाग की ओर से सब्जी उत्पादकों को वाटर सोल्यूबल फर्टिलाइजर (पानी में घुलनशील उर्वरक) अनुदान पर देगा। खास बात यह है कि इस उर्वरक को पानी में मिलाकर पत्तों पर छिड़काव किया जाएगा न कि जमीन में डाला जाएगा।
संजीव कांबोज, यमुनानगर
जमीन की उर्वरा शक्ति को बरकरार रखने व स्वस्थ पैदावार के लिए उद्यान विभाग की ओर से सब्जी उत्पादकों को वाटर सोल्यूबल फर्टिलाइजर (पानी में घुलनशील उर्वरक) अनुदान पर देगा। खास बात यह है कि इस उर्वरक को पानी में मिलाकर पत्तों पर छिड़काव किया जाएगा न कि जमीन में डाला जाएगा। छिड़काव के बाद फसल को तुरंत ताकत देने का काम करेगा। प्रदेश भर में 2300 हेक्टेयर के लिए यह उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। जिला उद्यान विभाग की ओर ओर से इस पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। प्रति एकड़ 250 ग्राम पर्याप्त है जिसे 120 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव किया जा सकता है। यह है फायदा
विशेषज्ञों के मुताबिक यूरिया या अन्य रासायनिक खाद जमीन पर गिरता है। इससे फसल को तो फायदा जरूर होगा लेकिन जमीन जहरीली हो रही है। यदि किसान वाटर सोल्यूबल फर्टिलाइजर का प्रयोग करता है तो यह पत्तों तक ही सीमित रहता है। जमीन तक न के बराबर ही पहुंचता है। दूसरा बड़ा फायदा यह है कि प्रयोग के तुरंत बाद असर दिखाना शुरू कर देता है। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस व पोटाश तीनों पोषक तत्व हैं। जोकि पौधों के विकास, अव्वल पैदावार व स्वस्थ फसल के लिए जरूरी है। इसके प्रयोग से पौधे के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जिलेवार क्षेत्र
अंबाला 50 हेक्टेयर
भिवानी 150
चरखी दादरी 200
फरीदाबाद 10
फतेहाबाद 100
गुरुग्राम 100
हिसार 150
झज्जर 50
जींद 100
कैथल 60
करनाल 100
कुरुक्षेत्र 25
महेंद्रगढ़ 100
नूंह 120
पलवल 20
पंचकूला 20
पानीपत 100
रेवाड़ी 20
रोहतक 100
सिरसा 500
सोनीपत 100
यमुनानगर 125 वाटर सोल्यूबल फर्टिलाइजर सब्जियों की फसल के लिए काफी कारगर साबित हुआ है। इसलिए विभाग की ओर से सब्जी उत्पादक किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। अन्य रासायनिक खादों की बजाय इसका प्रयोग सुरक्षित है और फसल को तुरंत फायदा मिलता है। पौधे को जितनी खुराक की जरूरत है, उतनी ही मिलती है।
डा. रमेश पाल सैनी, जिला उद्यान अधिकारी