Move to Jagran APP

छेड़खानी का केस दर्ज होने पर खाया जहर, पुलिसकर्मी पर लगाया समझौते के लिए भेजने का आरोप

एक महिला द्वारा थाने में छेड़कानी का मामला दर्ज करवाने से आहत आरोपित ने जहर का लिया। उसकी हालत गंभीर है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 07:52 AM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 07:52 AM (IST)
छेड़खानी का केस दर्ज होने पर खाया जहर, पुलिसकर्मी पर लगाया समझौते के लिए भेजने का आरोप
छेड़खानी का केस दर्ज होने पर खाया जहर, पुलिसकर्मी पर लगाया समझौते के लिए भेजने का आरोप

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : छेड़खानी का केस दर्ज होने पर शिवपुरी के कुलवंत ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसे हायर सेटर के लिए रेफर कर दिया गया। वह 30 अक्टूबर को लेन देन के मामले में महिला के पास समझौते के लिए गया था। पीड़ित का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उस पर दबाव बनाकर वहां भेजा था। वहीं एसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच डीएसपी प्रदीप कर रहे हैं। अभी तक की जांच में कुलवंत ने किसी पुलिस कर्मचारी का नाम नहीं लिया है। यदि किसी पुलिसकर्मी का नाम आता है, तो उस पर कार्रवाई होगी।

loksabha election banner

कुलवंत ने बताया कि उसकी पत्नी की जगाधरी की महिला से जान पहचान थी। उन्होंने महिला से एक साल पहले आरओ खरीदा था। पांच हजार रुपये के आरओ के साथ-साथ कई अन्य आइटम भी देने तय हुए थे, लेकिन उन्होंने कोई अन्य आइटम नहीं दिया। आरओ के दो हजार रुपये उन्हें दे दिए थे। वह खराब निकल गया। जब उनसे महिला ने शेष रुपये मांगे, तो उन्होंने आरओ के खराब निकलने की बात कह मना कर दिया। इस पर महिला व उसके पति ने धमकी दी कि वह झूठे केस में फंसा देंगे।

कुलवंत ने बताया कि महिला ने उनके खिलाफ इस संबंध में 23 अगस्त को फर्कपुर थाने में शिकायत दी थी, जिस पर थाना के एएसआइ ने उन्हें हिरासत में रखा। साथ ही जबरन उनकी पत्नी से लिखवाया कि वह 30 अक्टूबर को महिला के सात हजार रुपये देगा। वह 30 अक्टूबर को महिला के घर पर पैसे देने के लिए गया था। आरोप है कि यहां महिला ने उसके खिलाफ जगाधरी शहर थाने में छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। इससे वह आहत हो गया और जहर खा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.