23 पोलिग स्टेशनों पर हिसा की आशंका, रहेगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था
विधानसभा चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर हैं। इस बार चुनाव आयोग ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों को खत्म कर दिया है। उनके स्थान पर वल्नरेबल (हिसा आशंकित) बूथ बनाए गए हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
विधानसभा चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर हैं। इस बार चुनाव आयोग ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों को खत्म कर दिया है। उनके स्थान पर वल्नरेबल (हिसा आशंकित) बूथ बनाए गए हैं। इन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इस बार 23 पोलिग स्टेशन ऐसे चिह्ति किए गए हैं। जहां पर हिसा की आशंका पुलिस प्रशासन को है। इसके अलावा अलग से तीन क्रिटिकल बूथ भी बनाए गए हैं।
चुनाव की तैयारियां शुरू होने के साथ ही पुलिस प्रशासन के सामने सुरक्षा व्यवस्था की भी चुनौती रहती है। इनमें ऐसे केंद्रों पर विशेष निगरानी रखनी पड़ती है, जहां पर किसी भी तरह की हिसा की आशंका हो। इस बार आयोग ने ऐसे सभी बूथों को एक ही श्रेणी में रखने का निर्णय लिया है।
इन पर रहेगी विशेष निगरानी :
साढौरा विस में रानीपुर, कलावड, सरस्वतीनगर व सारण, जगाधरी विस में छछरौली, गुलाबनगर, बूथ नंबर 152, 153, 215 व 216, यमुनानगर विस में बूड़िया, गधौली, हमीदा व बाड़ी माजरा और रादौर विस में दामला, तिगरा, नाहरपुर, धौडंग, नाचरौन, मंधार व कंडरौली में बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
इस बार तीन क्रिटिकल बूथ :
इस बार तीन क्रिटिकल बूथ भी चिहित किए गए हैं। इनमें साढौरा विधानसभा के जामुनवाला में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, जगाधरी विस में स्पीकर कंवरपाल के गांव बहादुरपुर में राजकीय विद्यालय और यमुनानगर विस में टापू माजरा का राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्रिटिकल बूथ हैं। क्रिटिकल बूथ वह हैं। जिन पर गत चुनाव में पोलिग 75 प्रतिशत से अधिक हुआ और 90 प्रतिशत से अधिक वोटिग एक प्रत्याशी के पक्ष में हुई। यहां पर विशेष निगरानी रहेगी।
958 पोलिग स्टेशन जिले में :
जिले में 958 पोलिग स्टेशन हैं। सबसे अधिक साढौरा विस में 258, जगाधरी विस में 239, यमुनानगर विस में 220, रादौर विस में 231 पोलिग स्टेशन हैं। कुल आठ लाख 46 हजार 669 मतदाता हैं। इनमें चार लाख 54 हजार 262 पुरुष मतदाता है। दो थर्ड जेंडर मतदाता हैं।