31 केंद्रों पर हुआ वैक्सीनेशन, छह हजार ने लगवाई डोज
दो दिन बाद जिले में मंगलवार को वैक्सीनेशन हुआ। इसके लिए 31 केंद्र बनाए गए थे। जहां पर पात्रता के दायरे में आने वालों को पहली व दूसरी डोज लगाई गई। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सभी लोग टीकाकरण कराने पहुंच रहे हैं। जिससे केंद्रों पर लाइन लग रही है। अब तक जिले में छह लाख से भी अधिक लोगों को टीका लग चुका है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
दो दिन बाद जिले में मंगलवार को वैक्सीनेशन हुआ। इसके लिए 31 केंद्र बनाए गए थे। जहां पर पात्रता के दायरे में आने वालों को पहली व दूसरी डोज लगाई गई। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सभी लोग टीकाकरण कराने पहुंच रहे हैं। जिससे केंद्रों पर लाइन लग रही है। अब तक जिले में छह लाख से भी अधिक लोगों को टीका लग चुका है। इनमें से करीब साढ़े चार लोगों को पहली डोज लगी है। मंगलवार को करीब छह हजार लोगों को टीका लगाया गया। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन अभियान और तेज कर दिया है। इसलिए ही अब रोजाना 25 से 30 केंद्र बनाए जा रहे हैं। जहां पर पात्र लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। इसमें भी अधिकतर केंद्र केवल दूसरी डोज के लिए बनाए जा रहे हैं। जिससे दूसरी डोज लगवाने वालों को परेशानी न हो। आसानी से उनका टीकाकरण हो जाए। यदि सभी केंद्रों पर पहली व दूसरी डोज का विकल्प होगा, तो भीड़ अधिक लग सकती है। इसलिए ही स्वास्थ्य विभाग ने यह व्यवस्था की है। ये है वैक्सीनेशन की स्थिति :
अब तक जिले में छह लाख 80 हजार 809 लोगों को टीका लग चुका है। इनमें चार लाख 93 हजार 981 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। एक लाख 86 हजार 828 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। अभी काफी लोग ऐसे हैं। जिन्हें दोनों डोज नहीं लगी है। इसलिए ही विभाग का जोर दूसरी डोज पर है। जिससे एक निश्चित आबादी पूरी तरह से सुरक्षित हो जाए। सभी लोगों को लगाया जाएगा टीका :
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि अधिक से अधिक वैक्सीनेशन पर स्वास्थ्य विभाग ध्यान दे रहा है। इस समय वैक्सीन की कोई किल्लत नहीं है। इसलिए ही केंद्रों की संख्या भी काफी अधिक कर दी गई है। जिससे पात्र व्यक्तियों को टीका लग सके।