उत्तर प्रदेश में भाजपा पहले से भी ज्यादा बहुमत लेकर आएगी : शिक्षामंत्री
उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। पहले से भी ज्यादा बहुमत भाजपा इस बार लेकर आएगी। दूसरे दल बुरी तरह से घबराए हुए है। उनके पास चुनावी मुद्दा तक नहीं है। उक्त शब्द शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा से पहले वहां पर कानून व्यवस्था बहुत ही ज्यादा खराब थी।

संवाद सहयोगी, जगाधरी : उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। पहले से भी ज्यादा बहुमत भाजपा इस बार लेकर आएगी। दूसरे दल बुरी तरह से घबराए हुए है। उनके पास चुनावी मुद्दा तक नहीं है। उक्त शब्द शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा से पहले वहां पर कानून व्यवस्था बहुत ही ज्यादा खराब थी। सीएम आदित्यनाथ योगी ने सत्ता संभालते ही कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया। अब वहां पर लूट, चोरी व अन्य अपराधिक घटनाएं नहीं होती है। वहां के लोग किसी भी समय घर से बाहर आ जा सकते हैं। पहले निश्चित समय था। उसमें भी डर रहता था। इस समय उत्तर प्रदेश में सभी लोगों की जुबां पर भाजपा व योगी का नाम है। भाजपा ने प्रदेश में बहुत विकास कार्य करवाएं। वहां पर सड़कों को जाल बिछा दिया। चोरों और हाइवे बन दिए। भाजपा से पहले उत्तर प्रदेश में सड़कों को भी बुरा हाल था। उत्तर प्रदेश की सीमा शुरू होते ही टूटी सड़क आज जाती थी। सड़कों क गड्ढों से पता चल जाता था कि उत्तर प्रदेश की सीमा आ गई। लेकिन अब वहां पर सब कुछ बदल गया है। हर गांव व शहर में बिना भेदभाव के विकास कार्य हुए। अच्छी कानून व्यवस्था व विकास के नाम ही भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलेगा। पार्टी द्वारा चुनावों में ड्यूटी सौंपने पर मंत्री का कहना है कि 1990 में वह भाजपा में शामिल हुए थे। इस पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है। जब से पार्टी में शामिल हुए तभी से चुनावों में लिए ड्यूटी लग रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व पंजाब व दिल्ली में आसपास के क्षेत्र को ध्यान में रखकर ड्यूटी लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। वहां के सीएम की भी अपनी लोकप्रियता है।
Edited By Jagran