दहेज उत्पीड़न में दो महिलाओं ने ससुरालियों पर केस दर्ज कराया
जागरण संवाददाता यमुनानगर शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने दो विवाहि
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरस्वती कालोनी निवासी हरजिद्र कौर ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मार्च 2015 में जिला अंबाला के थाना बराड़ा के होली गांव निवासी मनजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने हर प्रकार का जरूरी सामान दिया। परंतु ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। वह उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसकी शिकायत थाने में दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति मनजीत सिंह, ससुर जगमाल सिंह, सास बलबीर कौर, पंजाब के चुहड़पुर के राजपुरा गांव निवासी परमजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
उधर, मंडेबर गांव निवासी सोनिया ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2020 में खुर्दी गांव निवासी रजनीश के साथ हुई थी। परंतु शादी के कुछ दिन बाद ही उसे ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उनकी मांग को मायके वाले पूरी करने में असमर्थ थे। उन्होंने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हएु रजनीश, सास कृष्णा देवी, देवर राजीव, सुरजीत, ममता, बबली व हरविता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रेणू का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।