रिलीफ फंड में दो लाख 51 हजार का चेक दिया
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जगाधरी व यमुनानगर की शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोरोना वायरस की बीमारी में सहायता के लिए दो लाख 51 हजार 500 रुपये की राशि का चेक डीसी मुकुल कुमार को सौंपा।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जगाधरी व यमुनानगर की शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोरोना वायरस की बीमारी में सहायता के लिए दो लाख 51 हजार 500 रुपये की राशि का चेक डीसी मुकुल कुमार को सौंपा। इस मौके पर कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के क्षेत्रीय प्रबंधक रणसिंह, यमुनानगर के एजीएम शिव दयाल डयोलका, एसएमई यमुनानगर शाखा के एजीएम जयपाल सिंह, जिला सचिवालय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध सुशील वर्मा, डीडीपीओ शंकर लाल गोयल व सहायक सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी स्वर्ण सिंह जंजोटर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधीश मुकुल कुमार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व इसके अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 500 ग्लब्स, 500 फेस मास्क व 500 सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराए थे।