मजदूरों की कमी बढ़ा रही किसानों की परेशानी
ओलावृष्टि से सहमे किसान खेतों में बिखरी कनक को समेटने में लगे हुए हैं। मजदूरों की कमी व बदलते मौसम के तेवर किसानों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। मंडियों में रौनक बढ़ रही है । क्षेत्र में गेहूं कटाई जोरों पर चल रही है। किसान खेतों में खड़ी फसलों को जितनी जल्दी हो सके समेटना चाह रहे हैं।
संवाद सहयोगी, प्रताप नगर : ओलावृष्टि से सहमे किसान खेतों में बिखरी कनक को समेटने में लगे हुए हैं। मजदूरों की कमी व बदलते मौसम के तेवर किसानों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। मंडियों में रौनक बढ़ रही है । क्षेत्र में गेहूं कटाई जोरों पर चल रही है। किसान खेतों में खड़ी फसलों को जितनी जल्दी हो सके समेटना चाह रहे हैं।
कटाई के लिए नहीं मिल रहे मजदूर किसान जयपाल राणा, नरसिंह कश्यप, हेमराज, कुलवंत सिंह, अब्दुल्ला, सतपाल सिंह, रणधीर, संदीप, श्रीराम ने बताया कि गेहूं कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। कुलवंत सिंह ने बताया कि खेतो में काम करने वाले मजदूरों की संख्या दिन प्रति दिन घटती जा रही है। गांव में एक दो परिवार ही ऐसे है जो कटाई का काम कर रहे हैं। उनके पास ही किसानों का तांता लगा हुआ है।