व्यापारियों ने सौंपा डीसी को ज्ञापन, अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप
उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के जिलाध्यक्ष दीपक कपूर की अध्यक्षता में व्यापारियों ने डीसी मुकुल कुमार को ज्ञापन दिया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मांगों व समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के जिलाध्यक्ष दीपक कपूर की अध्यक्षता में व्यापारियों ने डीसी मुकुल कुमार को ज्ञापन दिया। आरोप है कि छापेमारी कर व्यापारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि व्यापारियों पर छापामारी की जा रही है। अधिकारियों की इस कार्रवाई से व्यापारी सहमे हुए हैं। व्यापारियों का अपमान हो रहा है, लेकिन अब अपमान सहन नहीं किया जाएगा। व्यापारी वर्ग हमेशा सरकार का साथ देता है। उनकी मांग है कि पुलिस को व्यापारी की दुकान पर ने भेजा जाए। सरकारी टीम छापामारी से पहले उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को साथ लेकर चले।
इसके अलावा ऑनलाइन पर सामान की बिक्री पर प्रतिबंध लगे। इसके चलन से बाजार के काम मंदा है। व्यापारी वर्ग बैंकों का कर्जदार होता जा रहा है। बाजार में ग्राहक न होने से खर्च निकालने मुश्किल होते जा रहे हैं। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, ट्रांसपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष तारा चंद सैनी, सागर विनायक, नितिन गुप्ता, राजेश भोला, उपदेश, रजनीश आनंद, डॉ. समीर पपनेजा, दिनेश बत्तरा रिम्पी, मनजीत, राजीव, रवि कुमार, अमित, साहिल, संजीव व अन्य व्यापारी उपस्थित थे।