Move to Jagran APP

मंदी के कारण कठिन दौर से गुजर रहा व्यापारी वर्ग : मित्तल

कैनाल रेस्ट हाउस में उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा की बैठक जिलाध्यक्ष दीपक कपूर की अध्यक्षता में हुई। प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष तारा चंद सैनी ने ट्रांसपोर्ट व्यापारियों की समस्याएं उठाई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 05:40 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:21 AM (IST)
मंदी के कारण कठिन दौर से गुजर रहा व्यापारी वर्ग : मित्तल
मंदी के कारण कठिन दौर से गुजर रहा व्यापारी वर्ग : मित्तल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कैनाल रेस्ट हाउस में उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा की बैठक जिलाध्यक्ष दीपक कपूर की अध्यक्षता में हुई। प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष तारा चंद सैनी ने ट्रांसपोर्ट व्यापारियों की समस्याएं उठाई। युवा शहरी जिलाध्यक्ष गोपाल जुनेजा ने ऑनलाइन व्यापार के कारण बाजारों में मंदी बारे चर्चा की। जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता ने संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों को जोड़ने का सुझाव दिया।

loksabha election banner

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने श्रवण सचदेवा को हमीदा शाखा का अध्यक्ष व विजय अग्रवाल को उपाध्यक्ष, दीक्षित सलवान को सचिव मनोनीत किया। ताराचंद सैनी को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का प्रमुख बनाया गया। मित्तल ने कहा कि मंदी के कारण व्यापारी वर्ग बहुत कठिन परिस्थितियों के दौर से निकल रहा है। व्यापारी वर्ग संगठित हो कर ही समस्याओं से बच सकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारियों को बचाने के लिए ऑनलाइन व्यापारिक नीतियों पर सख्ती करनी होगी। सरकार इस दिशा में कदम उठाए। व्यापारियों को बैंको से कम ब्याज दर पर कर्ज उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग केंद्र सरकार के साथ हैं। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा सीएए का समर्थन करता है। मौके पर करनैल सिंह नामधारी, समाजसेवी व कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, जिला सचिव दीपक बढोला, न्यू मार्केट अध्यक्ष संदीप मखीजा, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सागर विनायक, विनोद गुप्ता, शहरी अध्यक्ष गोपाल जुनेजा, चेतन भिक्षु, फर्कपुर अध्यक्ष राजकृष्ण, ग्रामीण जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम लेदी व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.