Move to Jagran APP

आज प्राइवेट बसें व पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, बाजार बंद को लेकर असमंजस

जागरण संवाददाता यमुनानगर दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों व अ

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 07:10 AM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 07:10 AM (IST)
आज प्राइवेट बसें व पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, बाजार बंद को लेकर असमंजस
आज प्राइवेट बसें व पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, बाजार बंद को लेकर असमंजस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों व अन्य संगठनों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इस दौरान जिला में रोडवेज की बसें तो चलती रहेंगी लेकिन प्राइवेट बसों किसानों के समर्थन में बंद रहेंगी। जिले में 34 प्राइवेट बसें चलती हैं। जिनमें से यमुनानगर से अंबाला मार्ग पर 15 बसें, यमुनानगर से नारायणगढ़ मार्ग पर 12 बसें, यमुनानगर से कुरुक्षेत्र मार्ग पर तीन बसें तथा साढौरा से शाहबाद के लिए चार बसें चलती हैं। उद्योग व्यापार मंडल व आढ़तियों ने दुकानदारों से बाजार बंद का आह्वान किया है। यदि सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बसों को रोका तो दोपहर तक बसों की आवाजाही पर भी रोक लगा सकता है। पेट्रोल पंप तीन बजे तक रहेंगे बंद : भारत पेट्रोलियम वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य प्रधान आदर्श पाल ने बताया कि वेलफेयर एसोसिएशन किसानों के साथ हैं। इसलिए मंगलवार को प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे क्योंकि वेलफेयर एसोसिएशन व किसान का अटूट रिश्ता है। सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक पेट्रोल पंप किसानों के समर्थन में बंद रखे जाएंगे। केवल आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस आदि को पेट्रोल, डीजल दिया जाएगा। रोडवेज जीएम लेखराज ने कहा कि यह आह्वान किसानों द्वारा किया गया है न कि रोडवेज कर्मचारियों ने। इसलिए सभी बसें निर्धारित समय पर चलेंगी। इनेलो का भी समर्थन :

loksabha election banner

भारत बंद की अपील का इनेलो ने पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है। उक्त शब्द पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहे।

पूर्व विधायक में कहा कि देश एवं प्रदेश का हर वर्ग सरकार की गलत नीतियों के कारण दुखी है। किसानों के हालात बद से बदतर हो गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों के कारण किसान अपनी जमीनों से हाथ धो बैठेंगे। और कुछ बड़े पूंजीपति ही किसानों की जमीनों पर कब्जा कर अपनी तिजोरिया भरेंगे। बंद में इनेलो कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने कहां की अगर किसान खुशहाल रहेगा तो ही सारा समाज खुशहाल रहेगा। देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर ही आधारित है । कानूनों से कृषि पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। आढ़ती अनाज मंडी गेट पर करेंगे प्रदर्शन

संस, बिलासपुर : भारत बंद का समर्थन करते हुए आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दलजीत सिंह बाजवा ने कहा कि किसानों के संघर्ष को समर्थन देते हुए अनाज मंडी के सभी आढ़ती कामकाज बंद कर हड़ताड़ पर रहेंगे। भारत बंद को लेकर बाजवा ने आढ़तियों व किसानों की बैठक ली। जिसमें भारत बंद को लेकर रणनीति बनाई गई। आढ़ती व किसान किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। आढ़ती अनाज मंडी बिलासपुर गेट के सामने मुख्य मार्ग को बंद कर सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष प्रकट कर प्रदर्शन करेंगे। कृषि कानून को जल्द रद्द नहीं किया गया तो हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार की मंशा सही नहीं है। बरखा राम ने कहा कि किसानों की मांगे जायज है। मौके पर आढ़ती जगीर सिंह, कपिल सिगला, सुभाष कुमार, बिद्र समेत अन्य मौजूद रहे। डीसी ने लगाई धारा 144 : किसानों के भारत बंद की घोषणा को देखते हुए जिलाधीश मुकुल कुमार ने अपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 जिला में लगा दी है। यह आदेश नौ दिसंबर तक लागू रहेंगे। मुकुल कुमार ने बताया कि धारा 144 के दौरान कोई भी व्यक्ति अस्त्र- शस्त्र, हथियार, तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, गंडासा, चाकू व अन्य खतरनाक हथियार (सिख समुदाय का प्रतीक कृपाण को छोड़कर) लेकर नहीं चल सकेगा। किसी स्थान पर चार या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.