संस्कारी बनाने के लिए बच्चों को महर्षियों व शहीदों की जीवनी सुनाएं : अंजलि
आर्य समाज फतेहपुर शाखा की ओर से चल रहे भजन उपदेश कार्यक्रम में अंजली आर्य ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जिदगी में माता-पिता बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते। बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए महर्षियों व शहीदों की जीवनी सुनाएं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आर्य समाज फतेहपुर शाखा की ओर से चल रहे भजन उपदेश कार्यक्रम में अंजली आर्य ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जिदगी में माता-पिता बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते। बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए महर्षियों व शहीदों की जीवनी सुनाएं। इनसे मिलने वाली प्रेरणाओं को जीवन धारण करने के लिए प्रोत्साहित करें। ताकि वह जिम्मेवार नागरिक बनकर समाज व देश के विकास में भागीदार बन सके। उत्तरप्रदेश के देवबंद के संगीतज्ञ बृजेश आर्य उनके साथ दे रहे हैं। केंद्रीय आर्य युवक परिषद के मीडिया विग के राष्ट्रीय सह मंत्री एवं जिलाध्यक्ष डा. सौरभ आर्य ने कहा कि पांच दिन से वृद्धाश्रम फतेहपुर, कैत, बाकरपुर व सेक्टर 15 में प्रवचन किए। आर्य समाज के संस्थापक व समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती, अमर शहीदों की जीवन गाथा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, संस्कारित जीवन, यज्ञ श्रेष्ठ कर्म करने आदि विषयों पर भजन सुनाए। यह कार्यक्रम 24 अक्टूबर तक चलेगा। मौके पर नंबरदार नरेश कुमार, सरपंच छोटूराम, आर्य राजवीर वर्मा शादीपुर, दर्शनलाल, कुलदीप सिंह साबापुर, जगदीश मदान, महेंद्र सिघल, शेरसिंह व प्रीतम लाल आर्य उपस्थित थे।