किसानों को बर्बाद करने के लिए जारी किए तीन अध्यादेश
संवाद सहयोगी जगाधरी भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने हमेशा ही किसानों व मजदूरों को ब
संवाद सहयोगी, जगाधरी : भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने हमेशा ही किसानों व मजदूरों को बर्बाद करने की नीतियां बनाई है। अब तीनों अध्यादेश किसानों हित में नहीं हैं। इनको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात विधायक रेनू बाला व पूर्व जिला परिषद सदस्य श्याम सुंदर बत्रा ने विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान बातचीत करते कहे। उन्होंने लोगों को सेनिटाइजर व मास्क भी वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि पीपली में आयोजित किसान बचाओ मंडी बचाओ रैली में सरकार के इशारे पर किसानों पर लाठियां बरसाई गई। उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। प्रदेशाध्यक्ष कुमार सैलजा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में धरने प्रदर्शन करेगी। किसान विरोधी अध्यादेश वापिस लेने को मजबूर किया जाएगा। इसके लिए आंदोलन की जरूरत पड़ी तो पीछे नहीं हटा जाएगा।