परमिट लेकर काम कर रहे तीन कर्मचारी करंट से झुलसे
विद्युत निगम में सोमवार सुबह कार्यालय में 66 केवी की लाइनों को ठीक करते हुए तीन बिजलीकर्मी करंट से झुलस गए।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : विद्युत निगम में सोमवार सुबह कार्यालय में 66 केवी की लाइनों को ठीक करते हुए तीन बिजलीकर्मी करंट से झुलस गए। बिजली निगम के अधिकारियों का तर्क है कि हवा से तार टकराने से कई बार करंट वापस आ जाता है।
विद्युत निगम कार्यालय में 66 केवी के लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। स्टेशन में गांव जटेहड़ी निवासी विनोद, नगली 264 निवासी बंटी, गांव शामपुर निवासी कमल आइसोलेटर की मरम्मत का काम कर रहे थे। विनोद और बंटी सीढ़ी लगाकर ऊपर चढे थे, जबकि कमल ने सीढ़ी पकड़ी थी। अचानक तारों में करंट आने से विनोद औरी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। विनोद की बाई ओर की बाजू और मुंह झुलस गया, जबकि बंटी का सारा शरीर झुलस गया, जबकि कमल के हाथ झुलसे। एक घंटे का था परमिट, आधे घंटे में ही आ गया करंट
काम के लिए एक घंटे के का परमिट लिया था। अभी कार्य करते हुए लगभग आधा घंटा बीत चुका था। अचानक लाइनों की तारों में करंट आने से तीनों कर्मी करंट की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी हालत में सुधार ना होता देख चंडीगढ़ रेफर किया गया। वर्जन
विद्युत निगम जेई संदीप कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने एक घंटे का परमिट लिया था। अक्सर तेज हवाओं के कारण पास से गुजर रही लाइनों का करंट 66 केवी की लाइनों को अपनी चपेट में ले लेता है। इससे कर्मियों को करंट लगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप