30 खिलाड़ियों ने हासिल की बेल्ट
बमणिया अकादमी में खिलाड़ियों का बेल्ट के लिए मुकाबला हुआ। एकेडमी के संस्थापक विकास बमणिया ने बताया कि संस्थान में खिलाड़ियों का बेल्ट ग्रेडशन टेस्ट लिया जाता है। इस बार 50 खिलाड़ियों ने इस टेस्ट में हिस्सा लिया। उसमें से 30 खिलाड़ियों ने अगली बेल्ट हासिल की।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बमणिया अकादमी में खिलाड़ियों का बेल्ट के लिए मुकाबला हुआ। एकेडमी के संस्थापक विकास बमणिया ने बताया कि संस्थान में खिलाड़ियों का बेल्ट ग्रेडशन टेस्ट लिया जाता है। इस बार 50 खिलाड़ियों ने इस टेस्ट में हिस्सा लिया। उसमें से 30 खिलाड़ियों ने अगली बेल्ट हासिल की। कोच ने बताया कि येलो बेल्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों में सहज, रिधम, सौम्या जेरठ , सेशरिक जेरठ, समृद्धि, सक्षम कंबोज, निहारिका, आयुष, रितिका, लक्ष्य, अनिकेत, लइशा, भाव्या, सेयांश ग्रोवर, ईशान शामिल हैं।
आदित्य बंसल, आदित्य बक्शी, आयुषी, प्रांजल, अर्जुन बक्शी, स्वाति बक्शी, प्रयाग अरोरा, अविनाश, दिव्यांशी ने ओरेंज बेल्ट हासिल की। ग्रीन बेल्ट कृष्णा, प्रत्यक्ष, रजत बक्शी, शिवम, दिशा को मिली। गुरांशी और भवंशिका ने ब्लू बेल्ट हासिल की।