सफलता का कोई शॉटकट नहीं : मोहिद्र
गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में करियर अपॉर्चुनिटी इन सोशल साइंस विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय से रिटायर चेयरपर्सन मोहिद्र सिंह रहे। उन्होने कहा कि मेहनत व लग्न से हम किसी भी पद पर पहुंच सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में करियर अपॉर्चुनिटी इन सोशल साइंस विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय से रिटायर चेयरपर्सन मोहिद्र सिंह रहे। उन्होने कहा कि मेहनत व लग्न से हम किसी भी पद पर पहुंच सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सफलता का कोई शॉट कट नहीं होता। उन्होंने सोशल साइंस में भविष्य में संभावनाओं की जानकारी दी। मौके पर प्रोफेसर मोनिका चोपड़ा डॉ. शर्मिला, डॉ. सावित्री देवी, रेनू अंसल व अन्य उपस्थित थे।