78 बूथों पर हिसा की आशंका, रहेगा विशेष पुलिस तैनात
विधानसभा चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन के सामने चुनौती रहती है। हिसा आशंकित बूथों को चिह्नित कर विशेष पुलिस बल तैनात किया जाता है। इस बार चुनाव आयोग ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों को खत्म कर दिया है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
विधानसभा चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन के सामने चुनौती रहती है। हिसा आशंकित बूथों को चिह्नित कर विशेष पुलिस बल तैनात किया जाता है। इस बार चुनाव आयोग ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों को खत्म कर दिया है। उनके स्थान पर वल्नरेबल (हिसा आशंकित) बूथ बनाए गए हैं। इन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इस बार 78 वल्नरेबल बूथ बनाए गए हैं। तीन क्रिटिकल बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर प्रशासन को हिसा की आशंका है।
यहां पर रहेगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था
जिले में 958 पोलिग स्टेशन हैं। सबसे अधिक साढौरा विस में 258, जगाधरी विस में 239, यमुनानगर विस में 220, रादौर विस में 231 पोलिग स्टेशन हैं। इनमें से साढौरा विधानसभा में 15 बूथ वल्नरेबल की श्रेणी में है। इनमें रानीपुर, कलावड, सरस्वती नगर व सारण के बूथों पर विशेष निगरानी रहेगी। जगाधरी विधानसभा में 19 बूथ वल्नरेबल हैं। इनमें छछरौली व गुलाबनगर के बूथ, बूथ नंबर 152, 153, 215 व 216, यमुनानगर विस में 27 बूथ वल्नरेबल की श्रेणी में है। इनमें बूड़िया, गधौली, हमीदा व बाड़ी माजरा में बने बूथों पर विशेष निगरानी रहेगी। रादौर की बात करें, तो यहां पर 17 बूथ हिसा आशंकित हैं। इनमें दामला, तिगरा, नाहरपुर, धौडंग, नाचरौन, मंधार व कंड्रोली में बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
इस बार तीन क्रिटिकल बूथ
इस बार तीन क्रिटिकल बूथ भी चिह्नित किए गए हैं। इनमें साढौरा विधानसभा के जामुनवाला में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, जगाधरी विस में स्पीकर कंवरपाल के गांव बहादुरपुर में राजकीय विद्यालय और यमुनानगर विस में टापू माजरा का राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्रिटिकल बूथ हैं। क्रिटिकल बूथ वह हैं। जिन पर गत चुनाव में पोलिग 75 प्रतिशत से अधिक हुआ और 90 प्रतिशत से अधिक वोटिग एक प्रत्याशी के पक्ष में हुई। यहां पर विशेष निगरानी रहेगी।
हर विस में एक-एक पिक बूथ
साढौरा में बीडीपीओ कार्यालय में बूथ नंबर 135, जगाधरी में हिदू गर्ल्स कॉलेज बूथ नंबर 185, यमुनानगर विस में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज बूथ नंबर 96 और रादौर में बीडीपीओ कार्यालय बूथ नंबर 180 पिक बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए इन बूथों को विशेष तौर पर सजाया जाएगा। यहां पर महिला कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी।