Move to Jagran APP

छठ पर्व. उगते सूरज को अ‌र्घ्यदेकर 36 घंटे का किया व्रत पूर्ण

उगते सूरज को अ‌र्घ्य देने के साथ बुधवार को छठ का महापर्व पूरा हो गया। 36 घंटे के उपवास के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:32 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:32 PM (IST)
छठ पर्व. उगते सूरज को अ‌र्घ्यदेकर 36 घंटे का किया व्रत पूर्ण
छठ पर्व. उगते सूरज को अ‌र्घ्यदेकर 36 घंटे का किया व्रत पूर्ण

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

उगते सूरज को अ‌र्घ्य देने के साथ बुधवार को छठ का महापर्व पूरा हो गया। 36 घंटे के उपवास के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। तड़क में श्रद्धालु यमुना के घाटों पर पहुंचने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। छठ पर्व पर गन्ना बेचने वालों की खूब कमाई हुई। एक गन्ना 10 रुपए के रेट में बेचा गया। हर श्रद्धालु ने गन्ना खरीद कर पूजा की।

गीत गाते हुए पूजन करने पहुंचीं

बाडी माजरा घाट, आजाद नगर, शनि मंदिर घाट, ¨जदल पार्क व हमीदा में बने घाट पर छठ पूजा करने के लिए महिलाएं, पुरुष, बच्चे सुबह से जुटने शुरू हो गए। भोजपुरी में छठ के मधुर गीत गाते हुए श्रद्धालु महिलाएं पूजन करने पहुंचीं। छठ व्रतियों ने घाट पर उगते सूर्य की पूजा की। फिर प्रसाद ग्रहण कर उपवास समाप्त किया। छठ महापर्व के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को प्रसाद भी बांटा गया।

रोशनी में आकर्षक लग रहे थे घाट

पर्व के लिए घाट पर रंग बिरंगी लाइट लगाई थी। इन लाइटों से सुंदरता में चार चांद लगा रही थी। हर किसी का ध्यान इनकी तरफ ही था। कई श्रद्धालुओं ने पूजा स्थल के नजदीक खुद की लडि़यां लगाई हुई थी। साथ ही भोर में भजनों की प्रस्तुति से वातावरण संगीतमय हो गया।

हर वर्ष रखते हैं व्रत

श्रद्धालु ¨पकी ने बताया कि कि वह हर वर्ष छठ का व्रत रखती हैं। ये व्रत सुख समृद्धि की कामना को लेकर करती हैं। ये कठोर व्रत है। 36 घंटे निर्जल रहती हैं। उनकी इस व्रत में विशेष आस्था है। उनकी शादी को 10 साल हो गए हैं। ये व्रत उन्होंने कभी नहीं छोड़ा। उनके साथ आई पूनम ने बताया कि छठ माई से प्रार्थना की है कि उनके परिवार में सुख समृद्धि लाए। जिससे परिवार में खुशहाली आए। बूड़िया श्री राम मंदिर घाट पर अ‌र्घ्य देने पहुंची आबाद नगर से आई मीना ने बताया कि संतान प्राप्ति के बाद उन्होंने ये व्रत नहीं छोड़ा।

छठ के महत्व पर डाला प्रकाश

यमुना नहर के तट पर नीरज आजाद युवा मंडल ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक गो¨बद ¨सह भाटिया मुख्यातिथि रहे। उन्होंने छठ के महत्व पर विस्तार से बताया। रिटायर्ड सूबेदार हुकम ¨सह चौहान ने बताया कि देश के रक्षक व शिक्षक का विशेष महत्व दिया गया। ये पर्व भाईचारे का संदेश देती है। श्रद्धा का प्रतीक है। मौके पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जाकिर हुसैन, राकेश कुमार, यशपाल, र¨वद्र, रणजीत ¨सह उपस्थित रहे।

देखते ही बन रही थी आस्था

पूर्वोत्तर मानव कल्याण समिति की ओर से यमुना किनारे छठ महापर्व का पूजन किया गया। प्रदेश प्रभारी संजय बख्शी मुख्यातिथि रहे। अध्यक्ष परामनंद ने छठ की महिमा का व्याख्यान किया। प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर जोगेंद्र गुप्ता, निर्मला, कांति मोहन, रामसोच, निर्मला चौहान, पवन कुमार, राजनाथ ¨सह, मनोज, दीपक पासवान, राकेश यादव उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.